Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट के पहले दिन टीम ने किया कानपुर-इटावा खंड का निरीक्षण

निरीक्षण करते

प्रयागराज, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । प्रयागराज मण्डल की संरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से साेमवार काे रेलवे संरक्षा ऑडिट टीम द्वारा प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे जे.सी.एस बोरा के नेतृत्व में कानपुर-इटावा खंड का निरीक्षण किया गया।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ ने सर्वप्रथम पनकीधाम-भाऊपुर खंड में समपार फाटक संख्या 83 का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मैथा-रूरा खंड में पुल संख्या 304 तथा गोलाई संख्या 17 का निरीक्षण किया। तत्पश्चात प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा ऑडिट टीम के साथ फफूंद स्टेशन एवं फंफूद स्टेशन यार्ड के पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग का ऑडिट किया। फफूंद स्टेशन पर टी आर डी के (जीएसएस) डिपो का भी निरीक्षण किया और सेफ्टी से संबंधित दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा ऑडिट टीम के साथ इकदिल-इटावा खंड के पुल संख्या 48 का ऑडिट किया तत्पश्चात कानपुर स्टेशन पर स्थित रनिंग रूम तथा लॉबी का संरक्षा ऑडिट किया।

प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे जे.सी.एस बोरा ने संरक्षा आडिट के दौरान ट्रैक संरचना, रेल जोड़, स्लीपर एवं बैलास्ट प्रोफाइल की स्थिति का मूल्यांकन, सिग्नल, इंटरलॉकिंग एवं ट्रेन प्रोटेक्शन उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच, लेवल क्रॉसिंग पर संरक्षा मानकों तथा गेटमैन की तत्परता का परीक्षण, स्टेशन परिसरों में संरक्षा से संबंधित रिकॉर्ड एवं रजिस्टरों का निरीक्षण एवं सम्भावित खतरा बिंदुओं की पहचान तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझाव विषयों पर संरक्षा ऑडिट किया। संरक्षा ऑडिट टीम ने खंड में संचालित ट्रेनों की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

संरक्षा ऑडिट टीम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (मॉनिटरिंग), मुख्य सिग्नल इंजीनियर, मुख्य इंजीनियर (पी एंड डी), मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक शामिल रहे। ऑडिट के दौरान पटरियों की स्थिति, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, पुलों तथा समपार फाटकों की संरक्षा, ओएचई तथा ट्रैक मशीनिंग कार्य, स्टेशन यार्ड व्यवस्था, रिकॉर्ड व्यवस्थापन एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रयागराज मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक परिचालन मो. मुबश्शिर वारिस, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, यूसी शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *