Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच और मार्गदर्शन ही आज सरकार की योजनाओं का आधार : दर्शना सिंह

भाजपा जिला व महानगर इकाई द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में सम्बोधित करती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

मुरादाबाद, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर व जिला इकाई के तत्वाधान में गुरुवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान की मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उनकी सोच और मार्गदर्शन ही आज सरकार की योजनाओं का आधार है।

एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारतीय समाज को जोड़ने और सेवा कार्यों को गति देने का प्रमुख आधार है।

दर्शना सिंह ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उप्र सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा एकात्म मानववाद आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास और उत्थान की प्रेरणा देती है। उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन समर्पण, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने संयुक्त रूप से की। संचालन जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी ने किया।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल, नत्थूराम कश्यप, अल्पना रितेश गुप्ता, विशाल त्यागी, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, पूर्व सांसद वीर सिंह, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, नवदीप टंडन, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *