Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

महानगर झामुमो में वार्ड समितियों के गठन का कार्य हुआ पूरा

विनोद पांडेय को ज्ञापन सौंपते झामुमो पदाधिकारीगण

रांची, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के निर्देश पर रांची महानगर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में वार्ड समितियों का गठन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

सभी संयोजकों ने रविवार को वार्ड समितियों की सूची समय पर तैयार कर केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय को सौंप दी।

मौके पर बताया गया कि बीते 17 नवंबर को झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने रांची महानगर में वार्ड गठन के लिए संयोजक मंडली का गठन किया था।

इसके तहत सभी जोन के लिए अधिकृत केंद्रीय समिति के सदस्य और संयोजकों ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने वार्डों में संगठनात्मक ढांचा तैयार करते हुए वार्ड समितियों का गठन किया।

वार्ड गठन की प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरी होने पर विनोद पांडेय ने सभी संयोजक और संबंधित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर संगठन के सशक्त होने से पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी। साथ ही जनता से सीधा संवाद और प्रभावी रूप से स्थापित किया जा सकेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *