Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पत्नी को लेने गया था ससुराल, विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा कर दी जान

फोटो

औरैया, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुही में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिलखना निवासी 30 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार युवक कप्तान सिंह दो दिन पहले ही अपनी ससुराल जमुही आया था। वह अपनी पत्नी को मायके से विदा कराकर वापस ले जाना चाहता था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद कप्तान सिंह कमरे से बाहर निकल गया और घर में जीने की ओर चला गया, जहां उसने सरिया में फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे न दिखाई देने पर तलाश की तो घटना का पता चला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।थाना प्रभारी रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कप्तान सिंह के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *