Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

सिद्धेश्वर धाम शिव मंदिर से माँ दुर्गा की प्रतिमा से आभूषण की चोरी

चोरी
चोरी

सारण, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अजमेरगंज स्थित सिद्धेश्वर धाम शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा माँ दुर्गा की छोटी प्रतिमा के शीशे का दरवाजा तोड़कर नथिया चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

चोरी की सूचना मिलते ही रिविलगंज थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह घटना चोरी के उद्देश्य से किया गया प्रतीत होता है।घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए एसडीओ सदर एवं एसडीपीओ सदर 1 ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को घटना के शीघ्र उद्‌भेदन तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए है। पुलिस ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति जितेंद्र सिंह, पिता शंकर सिंह, ग्राम इनई, थाना रिविलगंज को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त व्यक्ति पूर्व में भी मूर्ति चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।वर्तमान में रिविलगंज थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है पुलिस के अनुसार विधि-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। सारण पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया है कि वह उनकी धार्मिक आस्था का पूर्ण सम्मान करती है और इस घटना में संलिप्त दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर विधि-सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर परिसर में नगर परिषद के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे भी लगाई जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *