Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं,बेहतर प्रशिक्षण से यहां भी अंतर्राष्टीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते : साइना नेहवाल

सायना नेहवाल खेल मंत्री बिहार सरकार श्रेयसी से मुलाकात के दौरान

पटना,29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में प्रतिभा और आधारभूत संसाधनों की कोई कमी नहीं है ,बेहतर प्रशिक्षण से यहां भी अंतर्राष्टीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।

साइना नेहवाल ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार बेहतर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यह हम सब के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। पहली बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भी हमने पटना में हुई प्रतियोगिता में ही जीती थी। इसलिए बिहार से हमारा बहुत ही भावनात्मक संबंध है। यहां की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल आयोजनों में एक खिलाड़ी के रुप में कई बार मुलाकात हुई है मगर अब वो बिहार की खेल मंत्री भी बन गईं हैं तो आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई।

साइना नेहवाल ने कहा कि बिहार के खेल जगत की सकारात्मक उम्मीद और प्रबल हो गई है। यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए मैं हर तरह का सहयोग और योगदान देने के लिए तैयार हूं और ऐसा करने में मुझे बहुत खुशी होगी। सरकार की सकारात्मक खेल नीति के साथ साथ खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन और प्रयास से आने वाले समय में निश्चय ही बिहार से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।

उल्लेखनीय है कि

सायना नेहवाल पद्म श्री, पद्म भूषण, और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारत की एक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। विश्व में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय महिला भी हैं, जिन्होंने 2010 और 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं ।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *