Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

रेल किराये में एक पैसा प्रति किमी की वृद्धि पर राजनीति नहीं हाेनी चाहिए: प्रल्हाद जोशी

Joshi

हुबली, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रेलवे टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि बढ़ोतरी केवल एक पैसा प्रति किलोमीटर की हुई है। इस पर राजनीतिक नहीं हाेनी चाहिए। यह निर्णय गरीब और आम यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री जाेशी यहां हुबली में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में

उन्होंने कहा, जब मैं विपक्ष में था, तब मैंने लोकसभा में रेल किराए में वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाई थी। तब स्थिति अलग थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने जनता पर अनावश्यक बोझ नहीं डाला है। किराए में सिर्फ एक पैसा की वृद्धि हुई है।

जाेशी ने कहा कि स्थानीय बस के किराए में हुई बढ़ोतरी की तुलना में रेलवे के किराए में हुई बढ़ोतरी बहुत कम है। यह निर्णय गरीब और आम यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। केंद्र सरकार ने जनता की मांग को देखते हुए रेल सेवाओं को बढ़ाने, स्वच्छता और सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया है। रेलवे सभी यात्रियों को सब्सिडी दे रहा है। जोशी ने कहा कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश महादेवप्पा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *