Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में बढ़ी रौनक जमकर हुई खरीदारी गाड़ियों सोने चांदी और बर्तनों की जमकर हुई खरीदारी

सोने चांदी की खरीदारी करते हुए महिलाएं
गहनों की दुकानों पर खरीदारी करती महिलाएं
दीपावली पर बाजारों में खरीदारी करते हुए लोग

जौनपुर,19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । धनतेरस के अवसर पर शनिवार से रविवार तक जमकर खरीदारी हुई। बाइक, कार, हाैजरी, बर्तन और सोने-चांदी के बाजार गुलजार रहे। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के पहले दिन शनिवार को धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

शनिवार सुबह से ही दुकानदारों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सजा रखा था। शुरू में बाजारों में हल्की चहल-पहल थी। हालांकि, जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ने लगी और रौनक लौट आई।

धनतेरस को वाहन खरीदने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन वाहन से लेकर घर-गृहस्थी का हर सामान खरीदा जाता है।जीएसटी कम होने का सीधा लाभ ग्राहकों को मिला, जिससे सभी प्रकार के रोजमर्रा की आवश्यकता की खरीदारी इसका असर दिखाई दिया। लोगों ने सोने-चांदी के साथ साथ बर्तनों की दुकान पर जमकर खरीदारी करने लोग पहुंचे, वहीं घरों की सजावट के सामान भी लोगों ने सस्ते होने कारण खरीदे।

सोना-चांदी के विक्रेता विनीत सेठ ने बताया कि इस बार हर बार से ज्यादा बिक्री हुई है । जीएसटी कम होने का प्रभाव भी दिखा है। ज्यादातर सोने की डिमांड हुई है। पिछली बार की तुलना में इस बार लोगों ने ज्यादा खरीदारी की है। मार्केट में काफी दम है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

बर्तनों की दुकानदार बनवारी लाल कंचन का कहना है कि इस बार हर बार की अपेक्षा लोगों ने जमकर खरीदारी की है । जीएसटी काम करने से लोग जहां 5000 के सामान लेते थे। इस बार 10000 के सामान खरीदा है। बर्तनों की दुकान पर ज्यादातर पीतल और तांबे की सामान खरीदने गए हैं । सरकार का बहुत ही अच्छा फैसला है। जीएसटी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस बार हमारी दुकान पर जमकर खरीदारी हुई है।

बात करें ग्राहकों की तो ग्राहकों मीनाक्षी गुप्ता और प्रियंका श्रीवास्तव का भी साफ तौर पर कहना है कि इस बार दिवाली के रौनक बड़ी है। धनतेरस के अवसर पर लोगों ने जमकर बर्तनों की खरीदारी किया है साथ ही सोने चांदी के सामान भी खरीदे हैं जीएसटी कम होने से महिलाओं को काफी राहत महसूस हुई है महिलाओं का यह भी कहना है कि सरकार जीएसटी काम किया है।

इस कारण हम लोगों ने और ज्यादा खरीदारी की है । सजावट के सामानों पर भी हम लोगों ने खरीदारी की है । मार्केट में काफी अच्छी लड़कियां और सजावट के सामान उपलब्ध हैं जो काफी सस्ते हैं। ग्राहक योगी जी और मोदी जी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं । लोगों ने जीएसटी काम करने के लिए सरकार को धन्यवाद भी दिया है। ग्राहकों ने ऑटोमोबाइल, टू-व्हीलर और ज्वेलरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। रविवार शाम तक करोड़ों रुपये के व्यापार का अनुमान है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में एसयूवी का दबदबा कायम रहा, जिसने बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित किए। महिंद्रा एजेंसी के जनरल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि धनतेरस से पहले के तीन दिनों में उनकी एजेंसी से कुल 80 गाड़ियाँ बिकीं।

इनमें XUV 400 (31-32 लाख), स्कॉर्पियो N (18-26 लाख), स्कॉर्पियो क्लासिक (16-16.50 लाख) और XUV 3XO (9-16 लाख) जैसे मॉडल सबसे अधिक मांग में रहे। महिंद्रा की थार 4×4 खरीदने वाले ग्राहक हिमांशु शर्मा ने बताया कि उन्होंने महिंद्रा की कार उसकी बेजोड़ सुरक्षा के कारण चुनी।

मारुति सुजुकी की प्रीमियम रिटेल चेन नेक्सा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्टोर संचालक आमिर के अनुसार, स्टॉक कम होने के बावजूद कुल 125 गाड़ियों की बिक्री हुई। इन गाड़ियों में Invicto (30-33 लाख), ग्रैंड विटारा (13-25 लाख) और बलेनो (7-11 लाख) प्रमुख रहीं।

दोपहिया वाहन सेगमेंट में भी उत्साहजनक आंकड़े सामने आए। पाठक होंडा के सेल्स मैनेजर शुभम ने बताया कि धनतेरस पर कुल 750 बाइक बिकीं। हॉर्नेट 2.0 180cc (1,72,000) जैसी महंगी बाइक की भी अच्छी मांग रही।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *