Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नव वर्ष को लेकर नोएडा के विभिन्न जगहों पर होगी नो एंट्री

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नववर्ष के जश्न को लेकर होने वाली भीड़ के मद्देनजर वाहनों के रास्तों में बदलाव की योजना तैयार की है। सेक्टर-18, 104 समेत कई जगह बुधवार दोपहर दो बजे से देर रात तक वाहनों के रास्तों में बदलाव रहेगा। जरूरत पड़ने पर एक जनवरी को भी वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त यातायात डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने मंगलवार काे बताया कि सेक्टर-18 के अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्थित जीआईपी, गार्डन गलेरिया, डीएलएफ, सेंटर स्टेज, लॉजिक्स, मोदी मॉल और मुख्य बाजारों के आसपास यातायात को लेकर सर्वे किया गया है।

उन्होने बताया कि सेक्टर-18 में लोग अट्टा पीर की तरफ से आकर एचडीएफसी बैंक के कट, रेडिसन होटल के तिराहे से बहुमंजिला पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए प्रवेश कर सकेंगे। इनके अलावा बाकी कट बंद रहेंगे या फिर उनसे सेक्टर-18 से सिर्फ बाहर निकल सकते हैं। सेक्टर-18 या आसपास की किसी सड़क पर अगर कोई वाहन सड़क पर खड़ा मिला तो उसे तुरंत क्रेन से उठाकर कार्रवाई की जाएगी। वाहन सिर्फ सेक्टर-18 में बहुमंजिला पार्किंग में ही खड़े कर सकेंगे। इसके अलावा जीआईपी और गार्डन गलेरिया मॉल के अंदर पार्किंग में वाहन खड़े हो सकेंगे।

—————

हिन्दुस्तान समाचार/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *