Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

तीस जोड़ी ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए जा रही हैं : डीआरएम

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेस काफ्रेंस को संबोधित करते मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य।

मुरादाबाद, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा, गंगा स्नान आदि पर्वों व त्यौहारों के मद्देनजर मुरादाबाद रेल मंडल में 36 जोड़ी त्यौहार विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 30 जोड़ी रेलगाड़ियाँ मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित हो रहीं है।

यह 30 ट्रेनें मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए गोंडा, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम एवं लखनऊ इत्यादि पूर्व दिशा के साथ राजकोट, मुम्बई, हैदराबाद, यशवंतपुर, साबरमती के लिए संचालित हो रहीं है तथा 6 जोड़ी विशेष स्पेशल रेलगाड़ियों को मंडल के स्टेशनों से संचालित किया जा रहा है। यह बातें मंगलवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेस काफ्रेंस के दौरान मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने बताईं।

मंडल रेल प्रबंधक के अनुसार बिहार धनाबाद के लिए 21 जोड़ी, गोंडा गोरखपुर के लिए 16 जोड़ी, गोमतीनगर लखनऊ के लिए 3 जोड़ी, मऊ प्रयागराज के लिए 2 जोड़ी, सियालदह के लिए 1 जोड़ी और राजकोट, मुम्बई, हैदाराबाद, यशवंतपुर, साबरमती के 5 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक ने आगे कहा कि धनतेरस, दीपावली के त्यौहार अभी कल ही समाप्त हुए हैं। मंडल के स्टेशनों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पूर्ण सजग रहने के कारण यह दोनों त्यौहार पर यात्रियों को सुलभतापूर्ण , सुरक्षित एवं स्वच्छ परिवेश में यात्रा प्रदान कर सम्पन्न किया गया है। अब, भाई दूज एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के लिए भी मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन पूर्ण रूप से सजक एवं सतर्क है।

डीआरएम ने आगे बताया कि मुरादाबाद मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों जिसमें खासकर देहरादून, हरिद्वार, रूड़की, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, हापुड़, चंदौसी, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर तथा हरदोई में रेलवे सुरक्षा बल एवं टिकट चेकिंग स्टाफ को विशेष रूप से सतर्क किया गया है। इसके अतिरक्त मंडल के इन प्रमुख स्टेशनों पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर्स पर स्टाफ की अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है ताकि काउंटर्स पर भीड़ होने पर तुरंत अतिरिक्त काउंटर्स खोले जा सकें।

इस मौके पर मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *