Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 77613 विद्यार्थी पंजीकृत

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाण्डेय

हाईस्कूल में शामिल होंगे 39715 विद्यार्थी हैं, जबकि इंटरमीडिएट के इस बार 37838 छात्र-छात्राएं

मुरादाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने सोमवार को बताया कि यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में इस बार 77613 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 39715 विद्यार्थी हैं, जबकि इंटरमीडिएट के इस बार 37838 विद्यार्थी शामिल हैं।

डीआईओएस ने आगे बताया कि बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार विद्यालय स्तर पर आयोजित करवाई जाने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी के दूसरे सप्ताह में और कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के अंतिम सप्ताह व फरवरी के पहले सप्ताह में प्रधानाचार्यों द्वारा करवाई जाएंगी।

————

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *