Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गड़बड़ा शीतला धाम में नवरात्र के पांचवें दिन उमड़े हजारों श्रद्धालु

गडबडा शीतला धाम में कतार बद्ध भक्त।

मीरजापुर, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । नवरात्र के पावन अवसर पर शुक्रवार को गड़बड़ा शीतला धाम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। नवरात्र के पांचवें दिन मां शीतला के दर्शन-पूजन कर भक्तों ने अपने जीवन को धन्य माना। भोर से ही भक्त कतारबद्ध होकर मां के दरबार में पहुंचे और श्रद्धा भाव से नारियल, चुनरी, फूल-माला, हलुआ-पूरी एवं अन्य प्रसाद अर्पित किया।

मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। परंपरा और मान्यताओं के अनुसार कुछ श्रद्धालु लेटकर मां के दरबार तक पहुंचे। सेवटी नदी में स्नान करने के बाद महिलाएं और पुरुष अलग-अलग कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन के लिए आतुर रहे। मंदिर के कपाट खुलते ही जयकारों, घंटा-घड़ियालों और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो उठा। घंटों इंतजार के बाद जब भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया, तो उनके चेहरे पर संतोष और आस्था की झलक साफ दिखाई दी। हलिया पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई जिससे भीड़ में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर के पुजारी मंगलधारी मिश्र ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *