Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दिल्ली के 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से फैली दहशत

नई दिल्ली, 21 अगस्त (Kiran News)। राजधानी दिल्ली के 50 से अधिक स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। इन ईमेल्स के बाद स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावक दहशत में आ गए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है।

delhi bomb threat

सुबह 7:40 और 7:42 बजे नजफगढ़, मालवीय नगर के एसकेवी हौज रानी, करोल बाग के आंध्रा स्कूल और प्रसाद नगर समेत कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले। दिल्ली फायर सर्विसेज ने आशंका जताई है कि और भी स्कूलों को निशाना बनाया गया हो सकता है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली है। हाल के महीनों में, खासकर मई और जुलाई 2025 में, दिल्ली के दर्जनों स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में फर्जी साबित हुए। हाल ही में भी 35 से अधिक स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, लेकिन वे भी झूठे निकले।

धमकी के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं। स्कूलों को खाली कराया गया और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, ईमेल का आईपी पता ट्रेस करने के लिए साइबर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *