गुण्डा एक्ट में तीन अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

फोटो - डीएम औरैया

औरैया, 13 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के औरैया जनपद के जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सख्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गुण्डा एक्ट के तहत छह माह के लिए जनपद से निष्कासित कर दिया है.

जिला बदर किए गए अपराधियों में राजेश उर्फ खन्ना उर्फ वेदप्रकाश पुत्र मुन्नालाल, धीरेन्द्र सिंह उर्फ मदोल दूधिया पुत्र लायक सिंह, तथा जितेन्द्र सिंह पुत्र लायक सिंह शामिल हैं. तीनों आरोपी ग्राम असेवटा, थाना अयाना के निवासी बताए गए हैं. इन पर चोरी, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे अपराधी समाज की शांति व सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं, इसलिए प्रशासन अपराध और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगा. उन्होंने Superintendent of Police को निर्देशित किया है कि जिला बदर अवधि के दौरान संबंधित अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्थिति में ये व्यक्ति जनपद की सीमा में प्रवेश न करें.

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है.

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Leave a Comment