Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

तीन दिवसीय बाल योग संस्कारशाला शिविर का शुभारंभ, बच्चों ने सीखा योग और प्राणायाम

बाल योग संस्कारशाला शिविर में योगाभ्यास कराते योग गुरु ज्वाला सिंह

मीरजापुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के पतंजलि युवा भारत एवं विंध्य सेवा धाम के संयुक्त तत्वावधान में नगर के पांडेपुर स्थित एक सभागार में सोमवार को तीन दिवसीय बाल योग संस्कारशाला शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर योग गुरु एवं राष्ट्रीय योगासन जज योगी ज्वाला सिंह ने बाल योगियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने खड़े होकर किए जाने वाले ताड़ासन, ऊर्ध्वताड़ासन, कोणासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, ध्रुवासन और पादहस्तासन का अभ्यास कराया। साथ ही प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योगी ज्वाला सिंह ने बच्चों को बताया कि लंबाई बढ़ाने तथा शरीर को स्वस्थ, सुंदर और लचीला बनाए रखने के लिए प्रत्येक आसन का प्रतिदिन तीन से पांच बार अभ्यास आवश्यक है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रितु भंडारी ने कहा कि आज के दूषित वातावरण के साथ-साथ हमारा खान-पान भी असंतुलित हो चुका है, जो अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रहा है। इस अवसर पर वीना श्रीवास्तव, रुचिका शर्मा, रूपाली श्रीवास्तव, संगीता विश्वकर्मा, साक्षी कसेरा सहित बड़ी संख्या में बाल योगियों ने भाग लिया। योग सत्र में गौरी भंडारी, अद्विक, आनिका, शाश्वी, राधा, शाश्वत, सत्यम, तनिष्का मिश्रा, अनामिका पांडेय सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *