Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ज्वाला देवी गंगापुरी में सम्पन्न हुआ त्रिदिवसीय प्रान्तीय वार्षिक निरीक्षण

निरीक्षकगण

प्रयागराज, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज गंगापुरी में प्रतिवर्ष होने वाले वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण के क्रम में विद्यालय का तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम शुक्रवार काे सम्पन्न हुआ।

मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मिश्र ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण टोली में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खड़िया सोनभद्र के प्रधानाचार्य राजीव कुमार अपने सहयोगी आचार्य अंग्रेजी प्रवक्ता नरसिंह विश्वकर्मा, गणित प्रवक्ता प्रभुनाथ राय व कार्यालय प्रमुख चंद्रमोहन चौहान, तथा क्षेत्रीय कौशल विकास प्रमुख सुरेश श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्रबंधक राकेश सिंह सेंगर का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य जनार्दन प्रसाद दुबे ने कराया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्ययुगल किशोर मिश्र ने निरीक्षक बन्धुओं को अंगवस्त्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि निरीक्षक बंधुओं ने तीन दिवसीय विद्यालय निरीक्षण के क्रम में कक्षाशः शैक्षिक सहायक सामग्री, बैगलेस टीचिंग लेखा आय-व्यय, अनुशासन, भौतिक संसाधन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, गणवेश, संस्कार केन्द्र, कला वीथिका, स्काउट गाइड, शारीरिक प्रदर्शन आदि का सूक्ष्म निरीक्षण तथा मातृ भारती, शिशु भारती, छात्र सांसद, कन्या भारती, बोर्ड के मेधावी छात्रों के साथ बैठक कर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें कुछ सुझाव भी दिये। कार्यक्रम समापन में विद्यालय के उत्तरोत्तर वृद्धि के लिये निरीक्षक बंधुओं ने अपने अनुभव को समस्त आचार्यो एवं प्रधानाचार्य के मध्य साझा किया। अन्त में विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख आचार्य लक्ष्मी शंकर त्रिपाठी ने सभी निरीक्षक बन्धुओं का आभार ज्ञापन किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *