Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कोहरे में आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत

फोटो

औरैया, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर–फफूंद मार्ग पर बंबा के पास घने कोहरे के बीच मोपेड और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी 45 वर्षीय रामवीर पुत्र अमर सिंह अपने भांजे 40 वर्षीय तेज सिंह पुत्र मूरतलाल निवासी गांव पंडपुर थाना सहार के साथ मोपेड से भाऊपुर जा रहे थे। इसी दौरान फफूंद थाना के गांव बिलरई निवासी 18 वर्षीय अजय राजपूत पुत्र रामशरण बाइक से फफूंद बाजार की ओर जा रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण बंबा के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तेज सिंह और अजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामवीर को मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे उसकी भी मौत हो गई।

फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की गति लगभग 50–60 किमी प्रति घंटे थी। घटनास्थल पर हेलमेट क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *