Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत तीन नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया

जानकारी देते आरपीएफ

भागलपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मालदा मंडल में नाबालिगों की सुरक्षा एवं संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन तथा ए. के. कुल्लू मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मालदा के नेतृत्व में ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की आरपीएफ पोस्ट बरहरवा द्वारा बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर से तीन नाबालिग बालकों को सुरक्षित रूप से संरक्षण में लिया गया।

नियमित निगरानी एवं चेकिंग के दौरान स्टेशन परिसर में तीन नाबालिग बालक असामान्य परिस्थिति में पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि वे अपने घरों से बिना अभिभावकों की जानकारी के बाहर निकल आए थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, आरपीएफ द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए, तीनों नाबालिग बालकों को आगे की देखरेख, परामर्श एवं पुनर्वास के लिए बाल संरक्षण मंथन, राजमहल (साहिबगंज) के सुपुर्द किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *