Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार के मुजफ्फरपुर में करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में करंट की चपेट में आने से मृत्यु के बाद प्रशासन और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर

पटना, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अन्तर्गत मलकौली गांव में गुरुवार शाम खेत में पटवन करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों पिता, पुत्र और नाती की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के मुताबिक चंदेश्वर राय (60) अपने बेटे मिट्ठू कुमार (25) और अपने नाती विक्की (22) के साथ खेत में फसलों की सिंचाई (पटवन) करने गए थे। इसी दौरान चंदेश्वर खेत में गिरे बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में मिट्ठू कुमार और विक्की कुमार भी करंट की चपेट में आ गए। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *