Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फफूंद से लापता तीन छात्र दिल्ली में दिखे, गुमशुदगी दर्ज

औरैया, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम रतवा से 3 नाबालिग छात्र बीते 15 अक्टूबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटे। परिवारजनों की चिंता बढ़ने पर जब खोजबीन की गई, तो बच्चों का कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने थाना फफूंद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है।

फफूंद पुलिस के अनुसार, लापता छात्रों की पहचान आशीष कुमार (15) पुत्र बृजेन्द्र कुमार, विशाल कुमार (14) पुत्र राजेश कुमार और अजय कुमार (15) पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों ग्राम रतवा, थाना फफूंद के निवासी हैं। जांच के दौरान पता चला है कि तीनों को आखिरी बार 16 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे दिल्ली के आनंद विहार होटल पार्क व्यू, गाजीपुर गांव रेलवे स्टेशन के पास देखें गए थे। इस संबंध में थाना में

गुमशुदगी दर्ज करते हुए तीनों बच्चों की तलाश तेज कर दी है। इसकाे लेकर दिल्ली पुलिस और संबंधित इलाकों से भी संपर्क साधा गया है। साथ ही, बच्चों के हुलिए की जानकारी सार्वजनिक की गई है ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके।

थाना प्रभारी फफूंद ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत औरैया पुलिस कंट्रोल रूम या थाना फफूंद से संपर्क करें, ताकि बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *