Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी: महाराजगंज के तीन युवक गंगा में नहाते समय डूबे, एक की मौत व दो युवकाें काे बचाया गया

डूबे युवक के शव को लाते एनडीआरएफ के जवान

—महाराज जनपद से तीनों वाराणसी घूमने आए थे,परिजन वाराणसी के लिए रवाना

वाराणसी,2 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के दशाश्वमेध मीरघाट के समीप मंगलवार को गंगा में नहाते समय तीन युवक डूबने लगे। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो नाविकों ने दो युवकों को गहरे पानी से निकाल लिया। वहीं एक युवक साहिल पांडेय गहरे पानी में समा गया।

नाविकों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दशाश्वमेध अनुज मणि तिवारी ने एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवानों को बुलवाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद साहिल के शव को गहरे पानी से निकाल लिया। घटना की जानकारी पाते ही मृत युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए। बचाए गए युवक लक्की पाण्डेय पुत्र विनय पांडे निवासी ग्राम नेवादा थाना औराई जनपद महाराजगंज और कृष्णा तिवारी पुत्र राम संजीवन तिवारी ग्राम अधुरासी थाना चौरी जिला भदोही ने पत्रकारों को बताया कि अपने दूर के रिश्तेदार साहिल शुक्ला (20)पुत्र कमलेश शुक्ला निवासी ग्राम वासुदेवपुर थाना औराई जनपद महाराजगंज के साथ वाराणसी घूमने आए थे। दर्शन पूजन के पूर्व तीनों दशाश्वमेधघाट पर आए। यहां से टहलते ​हुए मीरघाट पहुंचे और गंगा में स्नान करने लगे। गहराई का अंदाजा न मिलने पर तीनों गहरे पानी में फिसल गए। हम दोनों को नाविकों ने बचा लिया लेकिन साहिल डूब गया।

एनडीआरएफ ने साहिल को गंगा नदी से निकाल कर मंडलीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। साहिल शुक्ला अपने माता—पिता का इकलौता पुत्र था तथा वर्तमान में अहमदाबाद गुजरात में बी. फार्मा थर्ड ईयर में पढ़ रहा था। चौकी प्रभारी दशाश्वमेध ने बताया कि मृत युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *