मुरादाबाद में 8 वीं तक के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक हाेगी पढ़ाई

मुरादाबाद, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड काे देखते हुए स्कूलाें की टाइमिंग में बदलाव हाेने लगा है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने अत्यधिक शीत लहर और कोहरे के मद्देनजर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक करने का आदेश दिया है।
बुधवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार जनपद मुरादाबाद में अत्यधिक शीत लहर व कोहरे के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य की दृष्टिगत जनपद में संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया जाता है।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल



