Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

घने कोहरे की चपेट में सुलतानपुर, स्कूलों का बदला समय

सुबह कोहरे की फोटो

सुलतानपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड के बीच, प्रशासन ने कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया है।

आज सुबह जिले का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात 10:30 बजे से शुरू हुआ कोहरा सुबह तक और घना हो गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 221 पर पहुंच गया, जबकि हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि आज से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। बुधवार को भी मौसम खराब रहा, जहां अपराह्न 3 बजे के बाद ही सूर्य के दर्शन हुए और कुछ ही देर में आसमान में बादल छा गए। इसके बावजूद, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *