रामजन्मभूमि परिसर में तिरुपति के दल ने की नृत्य आराधना

अयोध्या, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्री वेंकट अन्नामाचर्या सेवा ट्रस्ट तिरुपति की चीफ डायरेक्टर आंध्र एवं (तेलंगाना) सुनीता कोटारी के नेतृत्व में आए 57 सदस्यीय दल ने मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में नृत्य आराधना की। राम मंदिर ट्रस्ट के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार सुनीता कोठारी के संचालन में प्रथम बेला में तीन घंटे चले कार्यक्रम के पश्चात सभी ने प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन किया।
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय



