Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

राजगीर महोत्सव में तीसी का लड्डू बनाआकर्षण का प्रमुख केंद्र

कार्यक्रम प्रदर्शित ब्यंजन फुड

नालंदा, बिहारशरीफ 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।नालंदा जिले के आयोजित राजगीर महोत्सव के दौरान कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर इस बार तीसी का लड्डू लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सुपर फूड के रूप में पहचान बना चुके श्री अन्न (मिलेट्स) से तैयार ये पोषणयुक्त लड्डू न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं।

चंडी डीह गांव की रिंकी कुमारी ने श्री अन्न आधारित पोषण आहार के तहत आधा दर्जन से अधिक प्रकार के मोटे अनाज के लड्डू स्टॉल पर प्रस्तुत किए हैं। रिंकी कुमारी ने बताया कि जिसे कभी “गरीबों का भोजन” कहा जाता था, वही मोटा अनाज आज शहरवासियों के लिए हेल्दी और डिमांड वाला फूड बन चुका है। इसकी मांग लगातार बढ़ रही है और यह ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम भी बन रहा है।मिलेट्स के अंतर्गत तिल का लड्डू, तीसी का लड्डू, मड़ुआ (रागी) का लड्डू, मूंग का लड्डू तथा कंगनी का लड्डू लोगों को खूब भा रहा है। इनमें सबसे अधिक मांग तीसी के लड्डू की देखी जा रही है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं

—————

(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *