Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फिट रहने के लिए चलाएं साइकिल, पैदल चलने की डालें आदत : महाप्रबंधक

साइकिल चलाते महाप्रबंधक व अन्य

–एनसीआर ने संडे ऑन साइकिल पहल के एक वर्ष पूर्ण होने पर किया साइकिल रैली का आयोजन

प्रयागराज, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत संचालित संडे ऑन साइकिल पहल के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार काे उत्तर मध्य रेलवे द्वारा रेलगांव, सूबेदारगंज में एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर फिट इंडिया मिशन के महत्व पर बल देते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि फिट रहने के लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा साइकिल का प्रयोग तथा पैदल चलने की आदत का विकास करना चाहिए। इससे हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा, साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम एक दिन ऑफिस जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि इन छोटी-छोटी आदतों में परिवर्तन कर हम पर्यावरण संरक्षण हेतु बड़ा सहयोग दे सकते हैं।

वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अन्य प्रधान विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में किया। इस साइकिल रैली में महाप्रबंधक सहित रेलवे अधिकारियों, कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उत्तर मध्य रेलवे स्वास्थ्य, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अपने कर्मचारियों और समुदायों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *