Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

वाहन के नंबर के साथ छेड़छाड़ करने वाले 18 वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

वाहन की तस्वीर

रांची, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ट्रैफिक पुलिस ने वाहन के नंबर के साथ छेड़छाड़ करने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई की है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिल रही थी कि कई लोग अपने वाहनों के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर वाहन चला रहे हैं। इसको लेकर सभी यातायात थानाक्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों का सघन जांच की गयी। जांच के दौरान गलत ढंग से नम्बर प्लेट पर अंकित किए गए नम्बर वाले वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत 18 वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।

एसपी ने अपील कि है कि अपने-अपने वाहन में मोटरयान अधिनियम के तहत प्रोपर तरीके से रजिस्ट्रेशन नम्बर को नम्बर प्लेट में अंकित कराकर ही अपने वाहन का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *