Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीएसए के मशरुम प्रशिक्षण में 14 जिलों के प्रशिक्षणार्थियों को मिली नवीनतम जानकारियां

सीएसए के पादप रोग विज्ञान ने छः दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का किया आयोजन, 14 जनपदों के 93 प्रशिक्षणार्थियों ने किया प्रतिभाग

कानपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कम्पनी बाग़ स्थित चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग की तरफ से 15 से 20 दिसंबर तक छः दिवसीय मशरुम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश के 14 जनपदों के 93 प्रशिक्षणार्थियों में 13 महिलाओं (16.88 प्रतिशत) ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी शनिवार को पादप रोग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा० मुकेश श्रीवास्तव ने दी।

पादप रोग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा० मुकेश श्रीवास्तव ने बताया को इन छः दिनों में प्रशिक्षणार्थियों को विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा खाद्य विज्ञान एवं पोषण की प्राध्यापक डा विनीता सिंह, अन्जू शुक्ला व पादप रोग विज्ञान विभाग डा सिद्धार्थ सिंह, कीट विज्ञान विभाग की रोशनी द्वारा मशरूम का इतिहास, श्वेत बटन मशरूम उत्पादन, ढींगरी मशरूम उत्पादन की तकनीकी के साथ मशरूम के मूल्यवर्धक उत्पाद, मशरूम व्यंजन, मशरूम की बीमारियाँ एवं प्रबन्धन, मशरूम फार्म संरचना तथा मशरूम की खेती के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया।

विभाग के शोधार्थियों में सौरभ सैनी, आकाश कुमार कमल व अंकित कुमार ने प्रयोगात्मक जानकारी दी। अन्तिम दिन प्रशिक्षणार्थियों को उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी कानपुर डॉक्टर उमेश चंद्रा द्वारा मशरूम उत्पादन के लिए यह सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जबकि राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा एवं शिवम त्रिपाठी ने भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2012 में इसी विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त किये सफल किसान सुरेंद्र बाजपेई निवासी जिला कानपुर को भी आमंत्रित किया गया था जो सफलतापूर्वक मशरुम की खेती से लाखों रुपये कमा रहे हैं। बाजपेई ने अपने अनुभव को प्रशिक्षणार्थियों के बीच साझा किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण मैनुअल भी प्रदान किया गया ताकि भविष्य में उन्हें मशरुम उत्पादन में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *