Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

अररिया फोटो:सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ी
अररिया फोटो:फुटबॉल की विजेता उपविजेता

अररिया 23 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को खेल भावना, उत्साह और अनुशासन का शानदार नजारा देखने को मिला। नेताजी सुभाष स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां खिलाड़ियों ने दमखम और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

खेल भवन में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

इसके साथ ही स्कॉटिश स्कूल के प्लेग्राउंड में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई। विभिन्न स्कूलों की टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

सांसद खेल महोत्सव में जिले भर से आए खिलाड़ी, स्कूली छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव अररिया का आयोजन 22 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। इसी क्रम में 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से नेताजी सुभाष स्टेडियम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

इस मैराथन में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं, जिससे आमजन में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।

दूसरे दिन आयोजित मुकाबलों के बाद कई खेलों के परिणाम घोषित किए गए, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल बना रहा।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में स्कॉटिश पब्लिक स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मिथिला पब्लिक स्कूल, फारबिसगंज उपविजेता रहा।वहीं सीनियर वर्ग में युवा क्लब बनगवा विजेता बना तथा युवा क्लब संदलपुरbको उपविजेता घोषित किया गया।

फुटबॉल जूनियर वर्ग में मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं अररिया मध्य विद्यालय ककुड़वा की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

बैडमिंटन (जूनियर वर्ग – बालक) में शिखर उच्च विद्यालय के प्रियांशु विजेता बने।कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के मनीष कुमार झा उपविजेता रहे, जबकि मोहिनी देवी स्कूल के मयंक राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में अररिया पब्लिक स्कूल की सानिया निगार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।महिला विद्यालय की आयुषी उपविजेता रहीं।संयुक्त तृतीय स्थान मोहिनी देवी स्कूल की आयुषी कुमारी एवं आइडियल पब्लिक स्कूल की नजीफा को मिला।

अंडर-16 बालक वर्ग में अररिया मिडल स्कूल ककुड़वा की टीम विजेता बनी।स्कॉटिश पब्लिक स्कूल को उपविजेता तथा अररिया मिडल स्कूल अररिया आरएस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

अंडर-16 बालिका वर्ग प्लस टू एमजीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरएस की टीम ने विजेता का खिताब जीता।गर्ल्स आइडियल एकेडमी, उपविजेता रही, जबकि प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-16 बॉयज वर्ग में केंद्रीय विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान हासिल किया।स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, अररिया उपविजेता रहा।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *