आदिवासी मोर्चा ने सीएस से मिलकर शिक्षा विभाग के सर्वे का जताया विरोध

रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आदिवासी बचाओ मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव (सीएस) अविनाश कुमार से शुक्रवार को मिलकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर मुख्य सचिव को शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे को लेकर जारी आदेश के प्रति आपत्ति प्रकट की, जिसमें आदिवासियों के धर्म कॉलम का नाम नहीं है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इसके माध्यम से किए जा रहे सर्वे के विरोध में आदिवासियों के धर्म कॉलम शामिल करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री गीता उरांव पूर्व मंत्री देव कुमार धान, आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, लोहार समाज के अभय भूट कुंवर, रमेश उरांव शामिल थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



