शुभेंदु अधिकारी को धमकी भरे फोन कॉल को तृणमूल ने बताया झूठा

विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) . विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. उनके इस दावे को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने झूठा करार दिया है.

शुभेंदु के दावे को झूठा बताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान बांग्लादेश से धमकी क्यों देगा.

तृणमूल प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी इस तरह की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी ही पार्टी यानी भाजपा से कोई तवज्जो नहीं मिल रही है. तृणमूल नेता ने कहा कि भाजपा ने शुभेंदु को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया. इसलिए वे ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / गंगा

Leave a Comment