Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्लास्टिक-फ्री काशी की दिशा में नगर निगम, एचडीएफसी बैंक एवं होप वेलफेयर में त्रिपक्षीय समझौता

फोटो प्रतीक

वाराणसी,01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की मौजूदगी में नगर निगम, एचडीएफसी बैंक और होप वेलफेयर ट्रस्ट के मध्य एक महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू का उद्देश्य है—काशी को प्लास्टिक-मुक्त बनाना, त्यागे गए पुराने वस्त्रों का पुनः उपयोग सुनिश्चित करना और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका उपलब्ध कराना है।

इस परियोजना अंतर्गत 2,50,000 कपड़े के थैले (झोले) होप वेलफेयर ट्रस्ट के स्टिचिंग सेंटर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जाएंगे। इन झोलों का वितरण नगर भर में कर नागरिकों को प्लास्टिक की थैलियों के विकल्प के रूप में प्रेरित किया जाएगा।

—यह 360 डिग्री मॉडल तीन प्रमुख पक्षों को साध्य करेगा

परित्यक्त वस्त्रों को डम्पिंग यार्ड में जाने से बचाना, ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन एवं रोजगार प्रदान करना,नागरिकों में प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर चेतना फैलाना है।

इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि यह पहल वास्तव में एक 360 डिग्री समावेशी मॉडल है, जो गंगा तट पर एकत्र पुराने वस्त्रों को पुनः उपयोग में लाकर न केवल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि वाराणसी को प्लास्टिक-मुक्त काशी बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर सिद्ध होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *