Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नेशनल हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, बुजुर्ग महिला की मौत

नलकूप में लगी आग, भूसा व कृषि उपकरण जले

–तेरहवीं संस्कार से लौटने के बाद हाइवे पर हुआ हादसा, दो अन्य घायल

हमीरपुर, 24 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा के पास अरतरा तिराहे पर बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबरई की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठी वृद्धा सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक और मृतका के पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, महावीर वर्मा (62) अपनी पत्नी किशोरी (60) और धनपुरा निवासी चंद्रपाल के साथ बाइक से मंगलवार को ग्राम अरतरा में रामऔतार वर्मा के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। बुधवार को लौटते समय अरतरा तिराहे पर लघुशंका के बाद जैसे ही वे बाइक पर बैठे, तभी कबरई की ओर से आ रहे यूपी 32एलएन 0489 नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक के कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक चंद्रपाल और मृतका के पति महावीर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर से जिला अस्पताल रेफर किया। ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के रिश्तेदार एवं आजाद समाज पार्टी के मंडल सचिव संतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि परिजनों के पहुंचने तक शव न ले जाने की मांग पर पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और जबरन शव ले गई। उन्होंने इस मामले को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध दर्ज कराने की चेतावनी दी है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हादसे में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया कि शव कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *