Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

ट्रक ने ट्रेलर को पीछे से मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
क्षतिग्रस्त वाहन
दुर्घटना स्थल

रामगढ़, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची-पटना मुख्यमार्ग पर रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में गुरुवार की शाम एक ट्रक ने आगे आगे जा रही ट्रेलर को पीछे जोरदार धक्का मार दी। इस घटना में केबिन में फंसे चालक को एनएचएआई की कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद उसे निकाल कर सुरक्षित सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रहे ट्रक संख्या (टीएन 77डी 9559) का अचानक ब्रेक फेल हो गया और आगे आगे जा रहे ट्रेलर संख्या (एचआर 39ई 1473 ) को जोरदार टक्कर मारते हुए केबिन का अगला हिस्सा घुस गया। जिससे चालक बुरी तरह केबिन में फंस गया। इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से सड़क पड़ी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया। घटना के बाद करीब दाे घंटा यातायात बाधित रही।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *