Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अफीम की खरीद बिक्री मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की तस्वीर

चतरा, 02 अक्टूबर( हि.स.)। चतरा जिले गिद्धौर थाना पुलिस ने जपुआ मैदान के समीप से अवैध अफीम की खरीद-बिक्री मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में

भोला भुईयां और संदीप कुमार भुईयां शामिल है। इनके पास से 2.52 किलोग्राम अवैध अफीम (अनुमानित बाजार मूल्य करीब 12-13 लाख रुपये), एक बाइक और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

एसडीओ शुभम कुमार खंडेलवाल ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ मैदान के पास अवैध अफीम का खरीद-बिक्री किया जा रहा है । इसे लेकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने

छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *