Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुभाष चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 147 एटीएम कार्ड, बिना नंबर की क्रेटा कार और 49 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों जयपुर, हरियाणा और दिल्ली में सौ से अधिक वारदात करना स्वीकार किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर(उत्तर)करन शर्मा ने बताया कि सुभाष चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के हरियाणा निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद तौफीक खान और 25 वर्षीय मौसमी खान उर्फ कासिम को बापर्दा गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न बैंकों के 147 एटीएम कार्ड,वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की क्रेटा कार और 49 हजार रुपये नकदी भी जब्त की है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह एटीएम पर अकेले लोगों को निशाना बनाकर कार्ड बदलने की ठगी करता था। आरोपितों केे खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में और भी अन्य वारदातों की खुलने की आशंका जताई जा रही है।

थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर को सुभाष चौक निवासी राखी दास ने मामला दर्ज करवाया था कि एटीएम से रुपये निकालते समय दो युवकों ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में 1.53 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अधिकारियों के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को चिन्हित करते हुए पकड़ा है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *