Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आमने-सामने दो बाइकें टकराई, दो की मौत व दो घायल

प्रतीकात्मक छवि

गाजियाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गाजियाबाद जनपद के कविनगर थानाक्षेत्र में एनएच-नौ की सर्विस लेन पर रविवार की देर रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने साेमवार काे बताया कि डासना निवासी राशुद्दीन रविवार की देर रात को बाइक पर सवार होकर डासना की ओर जा रहे थे। उनके साथ खोड़ा क्षेत्र में रहने वाली बेबी नाम की महिला भी थी। महागुनपुरम सोसाइटी के पास एनएच-9 की सर्विस लेन पर सामने से हाईस्पीड बाइक पर अमन, विपिन सवार होकर आ रहे थे। एक बाइक गलत दिशा से आने के कारण दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक सभी घायल सड़क पर पड़े, तड़पते रहे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत मणिपाल अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अमन और राशुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेबी और विपिन की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। बताया गया है कि अमन और विपिन गोल्फलिंक सोसाइटी स्थित एक क्लब में नौकरी करते थे और मूलरूप से नेपाल के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *