Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

आईसीपी में एलपीएआई और एसएसबी का दो दिवसीय मानव तस्करी पर प्रशिक्षण

अररिया फोटो:ट्रेनिंग के दौरान अधिकारी और जवान
अररिया फोटो:ग्रुप फोटो

अररिया,22 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

जोगबनी स्थित एकीकृत जांच चौकी अर्थात आईसीपी में मानव तस्करी विषय को लेकर एसएसबी और लैंड पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया एवं एसएसबी की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसएसबी 56 वाहिनी के द्वितीय सेनानायक संजीव कुमार मौजूद थे।वहीं कार्यक्रम का संचालन आईसीपी के प्रबंधक रत्नाकर यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एलपीएआई अवर सचिव(वित्त) विकास कृष्णा,एवं जिला प्रशासन की ओर से बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शम्भू रजक मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में स्वागत नई दिल्ली से आई आईसीपी की चेयरपर्सन एवं एलपीएआई मुख्यालय डॉ रेखा रायकर कुमार द्वारा दिया गया।

दोदिवसीय कार्यक्रम में एलपीएआई,एसएसबी, इमिग्रेशन, बीओआई सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के संबंधित विभागों के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जागरण कल्याण भारतीnके अध्यक्ष संजय कुमार प्रशिक्षक के रूप में मौजूद थे तथा कार्यक्रम को कोमल विश्वास के समन्वय में किया गया ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी से संबंधित चुनौतियों, रोकथाम के उपायों, अंतर-एजेंसी समन्वय तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही के प्रति प्रतिभागियों को जागरूक एवं सक्षम बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत सत्र आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं नीतिगत जानकारी प्राप्त हुई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मानव तस्करी के विरुद्ध समन्वित प्रयासों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *