Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

क्रिसमस पर्व में दो दिन शेष, चर्चों से लेकर बाजार तक सेंटा क्लॉज

ताड़ीखाना चौक पर क्रिसमस पर्व को लेकर सजी दुकानों पर खरीदारी करते लोग।
ताड़ीखाना चौक पर क्रिसमस पर्व को लेकर सजी दुकानें।

मुरादाबाद, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । क्रिसमस पर्व में अभी दो दिन शेष हैं लेकिन चर्चों से लेकर बाजार तक छोटे-छोटे बच्चे सेंटा क्लॉज कें रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दुकानों पर उपहारों की बड़ी रेंज उपलब्ध है, टाफियां, अंजीर, चेरी आदि की खूब खरीदारी हो रही है,क्योंकि सेंटा क्लाज इन्हें बरसाकर ही आपके साथ क्रिसमस का जश्न मनाएंगे। क्रिसमस के बाजार में खरीदार उमड़ने के कारण दुकानें भी देर रात तक खुल रही हैं। ताड़ीखाना चौक पर कक्कड़ गिफ्ट एंड टायस के अजय कक्कड़ ने बताया कि मसीह समाज के उल्लास को दोगुना करने के लिए बाजार एक से दस फीट तक के क्रिसमस ट्री, शून्य से लेकर फुल साइज तक की सेंटा ड्रेस,लाइटिंग वाली पेंसिल, स्टीकर, बैनर, सेंटा के फेस और मास्क, कैंडल बाजार में हैं। लड़कियों के लिए लाटिंग और मैरी क्रिसमस लिए हेयर बैंड भी हैं तो अन्य बच्चों के लिए चश्मे हैं। सेंटा द्वारा उपहार में बांटने के लिए टाफी, चेरी, केक, लालीपाप और छोटे खिलौने आ गए हैं। घरों को सजाने के लिए कागज और प्लास्टिक से बनीं लड़ियां, हैंगिंग, डेकोरेट हैंगिंग, ड्रीम लाइट, हॉकी लाइट, स्नो मैन, सेंटा के केश, मुखौटा, चरनी हट, थर्माकॉल के स्टॉर, खड़े और बैठे रूप में सेंटा, मैरी क्रिसमस लिए रंगीन बैनर, मूंगफली और पापकॉन के पैकेट तक सभी को लालायित करने को आ गए हैं। जमकर खरीदारी भी हो रही है। मसीह समाज प्रभु यीशु को स्टार के रूप में भी देखता है। इसीलिए हर घर को स्टॉर से सजाया जाता है। यह भी एक इंच से पांच फीट तक में बिक रहे हैं।

नैनीताल से मुरादाबाद केक बनवाने आ रहे :

मुरादाबाद में केक बनवाने का क्रेज दूर दराज तक है। तहसील स्कूल पर स्थित इंतजार बेकरी के इंतजार हुसैन नेे बताया कि उनके पास केक बनवाने के लिए हर साल नैनीताल से लोग आते हैं। नैनीताल से आए सचिन ने बताया कि यहां के केक की बात ही कुछ अलग है। यह अपने साथ कुछ और लोगों के केक का सामान भी लेकर पहुंचे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *