Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा के दो चिकित्सकों को बाहर की दवा लिखना महंगा पड़ा, निलम्बित

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में जिलाधिकारी

वाराणसी, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पिंडरा के दो चिकित्सकों को कमीशन के चक्कर में बाहर की दवा लिखना शनिवार को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मरीजों को बाहर से दवा लिखने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए डॉ प्रदीप कुमार, डॉ अरविंद और फार्मासिस्ट अभिमन्यु को निलम्बित कर दिया।

दरअसल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान मरीज को बाहर से दवा लिखने की जानकारी पर उन्होंने चिकित्सकों एवं फार्मासिस्ट से पूछताछ की। चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट जिलाधिकारी के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल तीनों को निलम्बित कर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवा लिखें या वैकल्पिक दवा बताएं। उन्होंने साफ-सफाई की कमी, दवा वितरण में अनियमितता और स्टाफ की अनुपस्थिति पर भी गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित जांच, मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *