Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जुआ अड्डे से रंगे हाथ पकड़े गए दो जुआड़ी, गए जेल

गिरफ्तार जुआरी

दुमका, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जुआ अड्डे पर पुलिस के अचानक कार्रवाई से जुआडियों में खलबली मच गई। पुलिस को देखते ही जुआ अड्डा पर मजमा लगा कर बैठे जुआड़ी इधर-उधर भागने लगे। वहीं भागने में नाकाम रहने वाले दो जुआड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसे पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जुआ अड्डे से आनन-फानन में भागे जुआडियों के 10 बाईक को जरमुंडी पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि मनीष कुमार उर्फ मुंडा जुआ अड्डा का संचालक है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।

दरअसल जरमुंडी पुलिस को गश्ती के दौरान जानकारी मिली कि बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में महुआ पेड़ के समीप बड़ी संख्या में जुआड़ी युवक शराब पीकर काफी शोर मचा रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों एवं यात्रियों में असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया था। लोगों की इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जुआ अड्डा पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के भांगाबांध गांव निवासी दीपक कुमार वर्मा एवं बिशनपुर गांव निवासी भूधर राय है। बहरहाल पुलिस ने जुआ अड्डा के संचालक मनीष कुमार उर्फ मुंडा एवं उसके सहयोगी, पकड़े गए दो व्यक्तियों एवं बरामद 10 बाईक के मालिकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *