Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

लातेहार में जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

Arrested

लातेहार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर झारखंड उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो उग्रवादियाें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियाें में दाे लाख का इनामी एरिया कमांडर सुनील उरांव लातेहार थाना क्षेत्र के नवागढ़ का रहने वाला है। जबकि एरिया कमांडर मुकेश लोहरा मनिका का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी लातेहार के नवागढ़ से हुई।

बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव के पास देखे गए हैं। सूचना के बाद लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और उग्रवादियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पहले उग्रवादियाें की घेराबंदी की और दोनों उग्रवादियाें को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर सुनील उरांव पर 7 से अधिक उग्रवादी हिंसा के मामले दर्ज हैं। जबकि मुकेश पर भी कई कांड दर्ज हैं। कुछ दिन पहले पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी दोनों नक्सली शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *