Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दो न्यायाधीशों का तबादला, एक की वापसी

राजस्‍थान हाईकोर्ट

जयपुर,14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजस्थान हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों का तबादला किया गया है। वहीं एक न्यायाधीश को वापस राजस्थान हाईकोर्ट भेजा गया है। केंद्र सरकार ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश दिनेश मेहता और अवनीश झिंगन का दिल्ली हाईकोर्ट तबादला किया है। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस अरुण मोंगा का तबादला कर राजस्थान हाईकोर्ट भेजा गया है। जस्टिस मोंगा का गत जुलाई माह में राजस्थान हाईकोर्ट से दिल्ली तबादला किया गया था।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *