Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ओवर टेक के दौरान सड़क हादसा, दो की मौत

Photo

बाराबंकी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को कोहरे के चलते ओवर टेक के दाैरान दो वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अभिमन्यु मल्ल ने बताया मृतकों की पहचान बिहार राज्य के छपरा के ग्राम बाहुहारा निवासी बबलू (35) और यूपी के आजमगढ़ लालगंज हनुमानगढ़ निवासी दीपक कुमार (36) के रूप में हुई है। घायलों में आजमगढ़ के गांव कैटी शंकरपुर निवासी मोहम्मद ताहिर (55), आसिफ (22) और कमरुद्दीन अंसारी है। इन सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह हैदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 42 पर हुई स्कॉर्पियो अर्टिगा कार को ओवरटेक कर रही थी। कोहरे के कारण दोनों वाहन टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी की आर्टिका कार हवा में उछल कर खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।वाहनो को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पारिवार को सूचना दे दी गई है।————–

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *