Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिले से होकर दो नए मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे

जिले से होकर दो नए मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे

समस्तीपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिला अब विकास की रफ्तार में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। जिले से होकर दो नए मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे। इन दोनों एक्सप्रेस-वे के निर्माण की तैयारी पूरी हो चुकी है।

एक ओर रक्सौल–हल्दिया एक्सप्रेस-वे का 57.7 किलोमीटर लंबा हिस्सा, तो दूसरी ओर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का 62 किलोमीटर का सेक्शन समस्तीपुर की धरती से गुजरेगा। इन दोनों परियोजनाओं से जिले के कुल 117 गांव सीधे तौर पर प्रभावित होंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों की दशा और दिशा दोनों बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला भू-अर्जन विभाग की ओर से दोनों एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे और एलाइनमेंट का काम पूरा कर लिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इसका गजट प्रकाशित किया जाएगा, जिसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।रक्सौल से हल्दिया बंदरगाह को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस-वे समस्तीपुर जिले के पांच प्रखंडों से होकर गुजरेगा। यह सड़क दरभंगा की ओर से कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा गांव से जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद कल्याणपुर प्रखंड के रामपुरा, फुलहारा, बिरसिंहपुर, अजना अकबरपुर गजपति, बलभद्रपुर खजुरी, गोविंदपुर खजुरी, बांकीपुर, क्षटोल मथुरापुर, रामपुर कुसैया, हजपुरवा और मोहिउद्दीनपुर गांवों को स्पर्श करेगी

।

—————

(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *