Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे दो लोग गिरफ्तार

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दनकौर कोतवाली के उस्मानपुर गांव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंकने के प्रयास में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा नव नियुक्त मुस्लिम महिला (आयुष डॉक्टर) का कथित तौर पर हिजाब खींचे जाने के विरोध में गांव के युवाओं में नाराजगी देखने को मिल रही थी।

शुक्रवार को दोपहर बाद गांव के काफी युवा एकत्र होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा नारेबाजी कर रहे लोगों के हाथों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला था।

उन्होंने पुतला फूंकने का प्रयास किया। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और भीड़ को तितर बितर कर दिया। पुतला फूंकने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने गांव के अलाउद्दीन और शाहरुख को हिरासत में लिया है। थाना दनकौर के प्रभारी मुनेद्र सिंह का कहना है कि गांव में पूर्ण शांति है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *