Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

कटिहार में 507 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सदर डीएसपी

कटिहार, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक पिकअप में लदे कुल-507 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम मुकेश ओझा और राहुल ओझा है, जो दोनों भाई हैं और भोराबाड़ी थाना-नगर जिला-कटिहार के रहने वाले हैं।

सदर डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ उदामारेखा फोर लाईन आम बगीचा के पास छापेमारी की, जहां से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 507 लीटर विदेशी शराब, एक पिकअप और दो मोबाईल फोन भी बरामद किए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *