Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत, एक घायल

गाजियाबाद, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे हुए एक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों पैदल जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि थाना भोजपुर क्षेत्र के खरखोदा मार्ग पर गांव चुड़ियाल के समीप पैदल जा रहे तीन किशोर इमरान ,वसीम और समद को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर डॉक्टरों ने इमरान और वसीम को मृत घोषित कर दिया। समद की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सैदपुर गांव निवासी नाजिम मजदूरी करते हैं। उनका 13 वर्षीय पुत्र इमरान गांव के एक स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ता था। पड़ोस में रहने वाला सलीम का 16 वर्षीय पुत्र वसीम तथा गांव के ही रहने वाले जान मोहम्मद का 14 वर्षीय बेटा समद आपस में गहरे दोस्त थे। तीनों पैदल जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतकों के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से घटना को कारित करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *