Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सेंधमारी कर चार डीजे सेट चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार

गिरफ्तार चोर

रामगढ़, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक घर में सेंधमारी कर चार डीजे सेट चुराने वाले दो चोर काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 7 दिसंबर को बारुघुटु निवासी नागेन्द्र महतो के घर में चोरी हुई थी। मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही थी। इस दौरान शुक्रवार को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए दो आरो‍पितों को पकड़ा गया है। इसमें एक किशोर भी शामिल है जिसे निरूद्ध किया गया। गिरफ्तार चोरों में रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पुंदाग निवासी मंटू महतो, बारुघुटु निवासी कलाम अंसारी उर्फ सुगुआ शामिल है। आरोपितों ने घटना के संदर्भ में पूछताछ करने पर उक्त कांड में संलिप्त होने की बात सभी ने स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर कांड में चोरी के 4 डीजे सेट और एवं घटना में प्रयुक्त सबल (लोहे की रॉड) को बरामद किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *