Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राज्य सरकार के दो वर्ष: ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ रविवार को

राज्य सरकार के दो वर्ष: 'रन फॉर विकसित राजस्थान' रविवार को

बीकानेर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार प्रातः 8 बजे ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा। रन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से शुरू होकर एमएन अस्पताल, गवर्नमेंट प्रेस रोड, जूनागढ़ होते हुए पब्लिक पार्क परिसर पहुंचेगी। जहां कलेक्टर कार्यालय के सामने इसका समापन होगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि रन फॉर विकसित राजस्थान में स्कूल और कॉलेज विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि और खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला प्रशासन तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद मास (12 दिसंबर से 12 जनवरी) के तहत प्रश्नोत्तरी, निबंध, कविता, खेल प्रतियोगिताएं तथा सार्वजनिक स्थानों पर ‘सेवा से सीखें’ और ‘आओ भाई करो सफाई’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *